फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल सरकार ने 72 घंटे की सुविधा की बंद, अब लगेगा ट्रकों का शुल्क- जानें कबसे पड़ेगा असर

Wed, 29 May 2024 06:55 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेपाल सरकार ने मंगलवार को अपने बजट में भारत से समान लेकर नेपाल जाने वाले भारतीय मालवाहक ट्रकों को मिलने वाली 72 घंटे की सुविधा को हटाकर अब उस पर शुल्क लगा दिया है। अब भारतीय मालवाहक ट्रकों को 1500 नेपाली मुद्रा 72 घंटे के लिए देना अनिवार्य हो गया है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह से भारतीय माल वाहक ट्रकों को नेपाल में समान खाली कर लौटने के लिए भंसार विभाग से मिलने वाले 72 घंटे के समय के लिए अब 1500 नेपाली मुद्रा देना अनिवार्य हो गया है। मंगलवार को नेपाल सरकार के बजट में भारतीय माल वाहक ट्रकों से भी शुल्क लेने पर सहमति बनी।

पहले कोई भी मालवाहक ट्रक समान नेपाल में जाकर खाली करता था। इस दौरान ट्रक में सामान का कस्टम शुल्क जमा होता था। ट्रक खाली करने के लिए उसे 72 घंटे का एक पास मिलता था। अब यह सुविधा विभाग ने समाप्त कर दिया गया है। अब समान लेकर जाने वाले ट्रकों को 72 घंटे के लिए 1500 नेपाली मुद्रा जमा करना होगा। 72 घंटे के बाद आने वाले भारतीय माल वाहक ट्रकों को पेनाल्टी भी जमा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


भैरहवा भंसार कार्यालय सूचना अधिकारी नागेंद्र चौधरी ने बताया कि बुधवार से 72 घंटे निशुल्क सुविधा समाप्त कर लोड मालवाहक ट्रकों को नेपाल में खाली करने के लिए 1500 नेपाली शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें