फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मोबाइल के लिए थाने का चक्कर लगे रहे परिवार, पुलिस कह रही पहले लॉक खोलो

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और युवकों में हो गया था विवाद
विज्ञापन

युवकों का दावा मोबाइल में मौजूद कई फोटो और वीडियो से साबित हो सकती है बेगुनाही


परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के चर्चित चिलम चौक कांड में पुलिसिया कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कार्रवाई में फंसे तीनों युवकों का मोबाइल घटना के दिन ही ले लिया गया था। जमानत पर रिहा हुए भी दो दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक युवकों का मोबाइल फोन वापस नहीं किया गया। पीड़ित परिवार लगातार थाने का चक्कर लगा रहा है। जबकि पुलिस मोबाइल का लॉक खुलवाने की जिद पर अड़ी हुई है।

पीड़ित रामा चौधरी, संजय गुप्ता और सोहन चौधरी का आरोप है कि घटना वाले दिन चालान और कार्रवाई से पहले ही पुलिस ने उनके मोबाइल अपने कब्जे में लेकर थाने में रखवा लिया था। अगले दिन जब परिजन मोबाइल लेने पहुंचे तो पुलिस ने लॉक खोलने की शर्त रख दी। पीड़ितों का कहना है कि मोबाइल फोन में घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण वीडियो और फोटो मौजूद हैं, जो उनकी बेगुनाही साबित कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्हें आशंका है कि यदि मोबाइल पुलिस के कब्जे में ज्यादा दिनों तक रहा तो सबूत मिटाए भी जा सकते हैं। युवकों ने कहा कि जब पुलिस हमें घर से उठाकर फर्जी मुकदमे में फंसा सकती है, तो थाने में जाने पर क्या नहीं कर सकती है। रामा के पिता रामचन्द्र के अनुसार, मोबाइल पाने के लिए पिछले चार दिनों से लगातार थाने के चक्कर लगाया जा रहा है लेकिन हर बार टाला जा रहा है। बार-बार उनसे लॉक खोलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में लोग पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चिलम चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई घटना के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मारपीट और फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्कालीन थाना प्रभारी अखिलेश सिंह को लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया था। इस संबंध में एडीशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि पीड़ितों से इस मामले की जानकारी मिली है। सोमवार को उनको मोबाइल दिलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें