फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छठ घाट पर गूंजी किलकारी, पांच साल की मन्नत हुई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। आस्था, विश्वास और खुशियों का अनूठा संयोग छठ महापर्व पर देखने को मिला। पांच साल पहले छठी मैया से संतान प्राप्ति की मन्नत मांगने वाली मनीषा की इच्छा इस बार बेटी के जन्म के साथ पूरी हुई। रविवार शाम रोहिन नदी के छठ घाट पर सूर्य को अर्घ्य देते समय उन्होंने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोनौली निवासी मनीषा की शादी के बाद संतान नहीं होने पर उन्होंने छठी मैया से संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी। इसके बाद उनके घर बेटे का जन्म हुआ। तभी से वह लगातार पांच वर्षों से छठ का व्रत रख रही हैं। इस बार भी वह श्याम काट गांव के पास रोहिन नदी के छठ घाट पर पूजा करने पहुंची थीं।
शाम को सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। कुछ ही देर में उन्होंने घाट पर ही बेटी को जन्म दिया। नवजात की किलकारी गूंजते ही घाट पर मौजूद परिजन खुशी से झूम उठे। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। मनीषा के अस्पताल जाने के बाद उनके पति शनि कुमार ने अपनी मां के साथ छठ घाट पर पूजा की परंपरा पूरी की। दंपती ने बेटी के जन्म को छठी मैया का विशेष आशीर्वाद बताया।
विज्ञापन


मन्नत पूरी होने से परिवार में उत्साह
पांच साल पहले मांगी गई मन्नत पूरी होने और छठ महापर्व पर बेटी के जन्म से परिवार में दोहरी खुशी है। परिजन के मुताबिक, यह पल उनके लिए बेहद खास और यादगार बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें