फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लड़की की जिद के आगे परिवार झुका, प्रेमी से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
- मान-मनव्वल के बाद युवक ने युवती को दिल्ली बुलाया
विज्ञापन

- प्रेमी से मतभेद के बाद युवती ने कोतवाली में किया था हंगामा

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती प्रेम विवाह के बाद पति के साथ दिल्ली चली गई। पुलिस व आसपास के लोगों के मुताबिक लड़की की जिद के आगे उसके परिवार के लोग झुक गए, जबकि लड़के के परिवार के लोग नहीं माने। दो दिन पूर्व युवती के कोतवाली में हंगामा करने के बाद पुलिस ने उसे महिला थाने को सौंप दिया। इसके बाद दोनों पक्ष व गांव के संभ्रात लोगों ने पहुंचकर समझा-बुझाकर विवाद शांत कराया। इसके बाद युवती अपने मां व भाई के साथ चली गई।
पुलिस व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार युवती का अपने पड़ोसी गैर बिरादरी युवक से प्रेम संबंध था। लड़के के परिवार वाले लड़की से शादी के खिलाफ थे, वहीं लड़की के परिजन उसकी जिद के आगे झुक गए। बाद में दोनों ने वर्ष 2025 में पहले कोर्ट मैरिज की। इसके बाद तामेश्वरनाथ शिव मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। लड़का अपने परिजनों के विरोध को देखते हुए लड़की को लेकर दिल्ली चला गया। वहां दोनों के बीच किसी बात पर मतभेद हो गया और लड़का युवती को गांव भेजकर बाद में आने की बात कहकर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती गांव आकर अपने घर गई। वहां परिजनों के विरोध पर वह पति के घर पहुंची, जहां भी उसके परिजनों ने घर में उसे घुसने नहीं दिया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला थाने की पुलिस उसे अपनी कस्टडी में लेकर थाने पहुंची। पुलिस के मध्यस्थता के बाद युवक व युवती के साथ गांव के प्रधान ने महिला थाने पहुंचकर बातचीत की।
दिल्ली उसके पति से भी बातचीत की गई। पति ने उसे दिल्ली बुलाया है। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच बातचीत के बाद पति के साथ घर आने की सहमति बनी।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि दोनों पक्ष बातचीत कर रहे हैं। जल्द ही मामले का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें