फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौ से होगी महंत अवेद्यनाथ महासंग्राम क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 05 Oct 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत चौक बाजार की ओर महंत अवेद्यनाथ महासंग्राम क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नौ अक्तूबर से महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम, चौक बाजार में होगा। आयोजकों ने प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

महंत दिग्विजय नाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम के खेल कोच श्यामकरन यादव ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उपविजेता टीम को 10 हजार और ट्रॉफी व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पांच हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रत्येक मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच को पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ने के साथ क्षेत्र में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रतियोगिता के आयोजक सुहेल खान और अमीर खान शेरू ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें