फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रद्धालुओं का चरम पर रहा उत्साह

विज्ञापन
नवमी के दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
महराजगंज। शारदीय नवरात्रि का समापन बुधवार महानवमी के हवन उपरांत हो गया। माता के सिद्धिदात्री स्वरूप के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लेने देवी मंदिरों में जबरदस्त भीड़ देखी गई। आखिरी दिन तरह-तरह के चढ़ावा चढ़ाकर माता के आशीर्वाद की होड़ श्रद्धालुओं में देखी गई। आद्रवन लेहड़ा सहित जिले के सभी मंदिरों में भीड़ की अधिकता देर शाम तक बनी रही। माता के दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने परिसर में कन्या पूजन कर यज्ञशाला में आहुति समर्पित की जहां पुरोहितों ने नवरात्रि में हुई भूल-चूक के लिए माता से क्षमा प्रार्थना कराते हुए नवरात्रि व्रत पूर्ण कराया।
विज्ञापन

बुधवार को नवरात्रि की नवमी तिथि पर सिर्फ मंदिरों में ही नहीं, बल्कि पंडाल स्थापित कर दुर्गा महोत्सव में भी खूब भीड़ रही। झुंड में पहुंचकर महिलाओं ने न सिर्फ माता का दर्शन व आरती उतारी, बल्कि संपूर्ण जगत को धनधान्य देने वाली भगवती जगदंबा का आंचल भरकर नमन किया। आंचल में सौभाग्य के लिए सिंदूर, बिंदी, नारियल, चूड़ी, छत्र, फल, मिष्ठान, चुनरी जैसी सामग्री शामिल रही। जिला मुख्यालय के अलावा पूरे जनपद में प्रशासनिक रिकार्ड के अनुसार 1438 स्थानों पर दुर्गा महोत्सव का आयोजन समितियों के माध्यम से किया गया जहां सुरक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था प्रभावी रही।
-
आंखों की नमी बताती रही मां के विदाई की बेला-
महानवमी पर पंडालों में पहुंचे श्रद्धालुओं में उत्साह तो भरपूर रहा लेकिन उनके आंखों की नमी बताती रही कि यह जगदंबा के विदाई की आखिरी बेला है। अब अगले वर्ष ही माता भक्तों को दर्शन देने के लिए धरा धाम को आएंगी। विदाई की आखिरी तिथि पर श्रद्धालुओं हर तरह का जतन किया जिससे माता का आशीर्वाद उनपर और उनके पूरे परिवार पर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें