फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कर्जदारों से वसूलकर कर्मी ने हड़प लिए छह लाख

Mon, 02 Jun 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कर्जदारों से छह लाख किस्त वसूलकर माइक्रो फाइनेंस कर्मी ने हड़प लिए। दूर-दराज के क्षेत्र से समूह की महिलाओं ने कर्ज कम करने के लिए रकम दिया था।
विज्ञापन

मामले में कंपनी के शाखा प्रबंधक की तहरीर पर आरोपी कर्मी सूरज सिंह निवासी ग्राम 82, चक मेहता, जनपद-जौनपुर पर केस दर्ज हुआ है।
नगर पालिका परिषद महराजगंज के जयप्रकाश नगर मोहल्ले में सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड का कार्यालय है। यहां ब्रांच मैनेजर नृपेंद्र सिंह तैनात हैं। इनकी तहरीर के अनुसार, आरोपी कर्मी सूरज सिंह निवासी ग्राम 82, चक मेहता, जनपद-जौनपुर ने क्षेत्र से किस्त वसूल कर छह लाख छियालीस हजार चार सौ अठारह रुपये का गबन किया है।
उन्होंने बताया कि सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड पंजीकृत गैर बैंकिंग वित्त कंपनी है। एमएफआई जो कंपनी अधिनियम 1956 के तहत पंजीकृत है। यह भारतीय रिजर्व बैंक के साथ भी पंजीकृत है, जिसका पंजीकृत कार्यालय 519 5वीं मंजिल डीएलएफ प्राइम टावर्स ओखला फेज-एक, नई दिल्ली 110020 में है। कंपनी इच्छुक आवेदकों को ऋण प्रदान करने का व्यवसाय करती है।
विज्ञापन

कंपनी के पूर्व कर्मचारी सूरज सिंह ईडीओ के पद पर एक मई 2023 से काम कर रहे थे। इनका कार्य कर्जदारों से लोन की किश्त संग्रह करना और देखरेख करना था। कंपनी पर्यवेक्षकों ने लंबित भुगतानों की जांच करने के लिए ऋण लेने वालों के घरों का दौरा किया। जांच में पता चला की आरोपी को नकद व ऑनलाइन बकाया ईएमआई का भुगतान कर दिया गया था।
यह पता चला कि भुगतान मिलने के बाद भी आरोपी ने कंपनी में जमा नहीं किया। इसके कारण ग्राहकों के बही खाते में यह दर्शाया गया कि बकाया अभी भी लंबित है। कंपनी की धोखाधड़ी नियंत्रण इकाई टीम ने जानकारी मिलने के तुरंत बाद गहन जांच शुरू की। इसमें यह पता चला की आरोपी ने नकदी हेराफेरा की।
आरोपी सूरज सिंह कंपनी को बिना सूचना दिए फरार हो गया। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें