फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेजी से बढ़ी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था : योगी

Sun, 06 Apr 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी हैं। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की ओर अग्रसर है। वहीं यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। प्रदेश भय और अराजकता से मुक्त होकर सुशासन और विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका एक बड़ा उदाहरण महराजगंज में बना यह रोहिन बैराज भी है।
विज्ञापन

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। वह शनिवार को नौतनवा क्षेत्र के रतनपुर में 148 करोड़ से नवनिर्मित रोहिन बैराज सहित छह अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, जहां बिना किसी भेदभाव के काम होता है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश एक नए भारत का दर्शन कर रहा है। जो बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ सबको देता है। किसानों हो, नौजवान, मजदूर हो या फिर महिलाएं, सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जो काम पिछली सरकारों ने 70 सालों में नहीं किया वो काम मोदी सरकार ने दस सालों में कर दिखाया। डबल इंजन की सरकार में आज देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। चार करोड़ गरीब परिवारों को उनका अपना आशियाना मिला है। बच्चों की अच्छी पढ़ाई से लेकर लोगों की दवाई तक के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों से लोग जिस रोहिन नदी के बाढ़ की त्रासदी झेलते रहे, वही नदी अब यहां के खेतों को सींचकर किसानों की खुशहाली का नया द्वार खोलेगी। उन्होंने जनपद के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए किसानों को महाव के बाढ़ से निजात दिलाने का भरोसा भी दिलाया। अंत में मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्र की बधाई देते हुए विकास और सुशासन में सहयोग का आह्वान किया।
इस दौरान प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक ऋषि त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल मंगल कन्नौजिया, प्रेम सागर पटेल व संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें