फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डबल इंजन की सरकार ने गुंडे-माफिया को मिट्टी में मिला दिया

Tue, 21 May 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि देश एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने गुंडे माफिया को मिट्टी में मिला दिया है। गरीबों और मजलूमों को परेशान करने वाले गुंडे जेल में हैं। सरकार ने समाज में भयमुक्त वातावरण बनाया है।
विज्ञापन

डॉ.संजय निषाद सोमवार को महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सतगुर बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आपके बेटे को सम्मान देने का कार्य किया है। आज हम थाने जाते हैं तो हमें निषादराज कहकर सम्मान दिया जाता है। कभी हम लोगों को केवट कहकर बुलाया जाता था और भाजपा सरकार में निषाद समाज का सम्मान बढ़ा है। निषाद समाज भाजपा और मोदी के साथ है। इंडिया गठबंधन पर भी वह जमकर बरसे।
उन्होंने कहा कि इस धरती पर भगवान राम और निषाद राज की मित्रता जगजाहिर है। कभी त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने और इस युग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने निषादों को गले लगाया। निषादों का सम्मान केवल भाजपा ने किया है। सम्मान के साथ समृद्धि के लिए नीति बनाई। मछुवारा कल्याण कोष के साथ निषादराज बोट योजना लागू कर जीवन में बदलाव की राह दिखाई।
विज्ञापन

अंग्रेजों, मुगलों ने समाज को बर्बाद किया। सपा, बसपा ने भी समाज को बर्बाद करने का काम किया। भगवान राम के मित्र निषाद राज के वंशज रावण रूपी सपा, बसपा को खत्म करने का कार्य करेंगे। जिस प्रकार भगवान राम के बगैर निषाद राज अधूरे हैं, उसी प्रकार निषाद राज के बगैर राम भी परिपूर्ण नहीं हैं। मोदी-योगी राम हैं तो हम निषाद राज हैं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय पांडेय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक जय मंगल कन्नौजिया, विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, छठ्ठे लाल निगम, अरुण शुक्ला, डॉ जयगोविंद सिंह, रामनाथ निषाद, ओमप्रकाश पटेल, अमरनाथ निषाद, बबलू यादव, गुड्डू सिंह, आफाक आलम उर्फ सैफ खां, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, रमेश गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें