फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 16 नवंबर से स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर जाकर की जाएगी जनगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि जनगणना के दूसरे चरण के तहत जिले में 16 नवंबर से 30 नवंबर के बीच स्वगणना का काम होगा। इसके बाद 01 दिसंबर से प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। जनपद में कुल 5543 प्रगणकों एवं 916 पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का कार्य अंतिम चरण में है। इनमें 10 प्रतिशत कार्मिक आरक्षित श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन

डीएम शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से मुखातिब थे। डीएम ने जनगणना की तैयारियों, स्वगणना प्रक्रिया एवं जनपद में संचालित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जनपदवासियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक नागरिक स्वगणना करें तथा यथासंभव सभी 40 प्रश्नों का सही उत्तर दर्ज करें। जनगणना में दी गई सूचनाएं पूरी तरह से गोपनीय रहेगी। इनका उपयोग किसी अन्य उद्देश्य से नहीं किया जा सकेगा। साथ ही इन्हें न्यायालय में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जा सकेगा। जनगणना संबंधी सूचनाएं आरटीआई के दायरे से भी बाहर हैं। ऐसे में सभी नागरिक निसंकोच होकर सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

जिले में अस्थायी रूप से रह रहे बाहरी व्यक्ति भी होंगे जनगणना के दायरे में
जनपद में स्थायी एवं अस्थायी रूप से निवास करने वाले सभी व्यक्तियों की गणना की जाएगी। बेघर व्यक्तियों, हॉस्टल में रहने वाले लोगों तथा सशस्त्र बलों में कार्यरत व्यक्तियों की गणना भी सुनिश्चित की जाएगी। नेटवर्क शैडो क्षेत्रों में स्वगणना के लिए विशेष व्यवस्था होगी। इसको लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। बेघर व लावारिसों की जनगणना चार जनवरी 2027 की शाम छह बजे से लेकर पांच जनवरी 2027 की शाम छह बजे के बाद तक की जाएगी।
विज्ञापन


प्रगणक नहीं पहुंचते तो करें शिकायत
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना का उद्देश्य कोई भी व्यक्ति गणना से छूटने न पाए। यदि किसी क्षेत्र में प्रगणक नहीं पहुंचते हैं तो हेल्पलाइन नंबर 1855 पर सूचना दें। स्वगणना के दौरान विभिन्न थीम आधारित दिवस भी आयोजित किए जाएंगे। जनगणना के आंकड़े भविष्य की नीतियों एवं विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने पत्रकारों के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर भी दिया। प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें