धनेवा स्थित जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर आते डीएम व एसपी।
डीएम व एसपी ने बृहस्पतिवार को किया कारागार का निरीक्षण
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कारागार के निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, महिला बैरक, कारागार चिकित्सालय, पाकशाला व जेल परिसर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्याओं को सुनकर जेल अधीक्षक को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर कैदियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जमानत, पेशी, गवाही व अन्य न्यायिक प्रक्रियाओं के संदर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए बंदियों को आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
जेल मैन्युअल के अनुसार कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित करने और कैदियों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर जांच कराते रहने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम को व्यवस्थित करने और सभी संवेदनशील बिंदुओं की निगरानी सुनिश्चित करने को लेकर निर्देशित किया। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक बृज किशोर गौतम सहित अन्य कारागार अधिकारी उपस्थित रहे।