फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मूर्ति विसर्जन को लेकर घाटों पर परखी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए मंगलवार को पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने त्रिमुहानी घाट का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने त्रिमुहानी घाट और फरेंदा के हड़हवा पुल पर इंतजाम परखे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कर्मचारियों को सतर्कता से ड्यूटी करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ नियंत्रित रखने, आवागमन सुचारु बनाने और अप्रिय घटना रोकने पर जोर दिया। पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय से जिम्मेदारी निभाने और आपात स्थिति से निपटने को कहा गया। सुरक्षा मानकों का पालन और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें