महराजगंज। जनपद की 882 ग्राम पंचायतों को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए जमीनी स्तर से कार्य होंगे। पंचायतीराज निदेशक की तरफ से इसके लिए जारी पत्र के तहत पंचायतीराज अधिकारी ने सभी एडीओ पंचायत को आदेश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्र के सीडीपीओ से समन्वय बना कर इसे लागू करें।
अगस्त से जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में पोषण पंचायत और विलेज हेल्थ सैनिटेशन एंड न्यूट्रीशेन डे (वीएचएसएनडी) से कुपोषण की समस्या को दूर किया जाएगा। पंचायतीराज विभाग ने महिला बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के समन्वय से गांवों में इस पर काम की रूपरेखा के तहत शासन ने संभव अभियान 6.0 की थीम पर गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा दी है। संभव अभियान 6.0 में गर्भावस्था से बाल्यावस्था थीम पर काम किए जाने के दौरान गर्भवती, धात्री महिलाओं और नवजात शिशुओं व बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।