फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झोपड़ी पर गिरा जामुन का विशाल पेड़, जनहानि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। निचलौल तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा कनमिसवा में शुक्रवार देर रात तेज आंधी और बारिश में एक झोपड़ी पर जामुन का विशाल पेड़ गिर गया। हादसे के समय झोपड़ी में दंपती अपने चार बच्चों के साथ सो रहे थे। संयोगवश सभी सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा कनमिसवा निवासी रामलखन भारती पुत्र पियारे भारती पत्नी और चार बच्चों के साथ भोजन करने के बाद झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब एक बजे तेज आंधी और बारिश के बीच अचानक जामुन का विशाल पेड़ उनकी झोपड़ी पर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर दंपती ने किसी तरह झोपड़ी से बच्चों सहित बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरसिंह यादव ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दे दी गई है। तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें