महराजगंज। सीएम डैश बोर्ड की अप्रैल माह की रैकिंग में सूबे में तीसरे स्थान पर व मंडल में महराजगंज पहले स्थान पर काबिज हो गया है। यह स्थान मंडलीय अनुश्रवण कमेटी की रिपोर्ट में पाया गया है जो 20 मई को जारी किया गया।
मंडलीय अनुश्रवण रिपोर्ट में देवरिया में 119067 श्रमिक, गोरखपुर में 183128, कुशीनगर में 180908 तो महराजगंज में 226338 मनरेगा जाॅब कार्डधारक हैं। परियोजनाओं को पूर्ण कराने के साथ मानव दिवस सृजन में महराजगंज मंडल में पहले स्थान पर है। अप्रैल में 54935 मानव दिवस का सृजन अप्रैल में हुआ और 436.45 लाख रुपये श्रमिकों के भुगतान पर खर्च किए गए।
ओवरआल रैंकिंग में जिला 100.02 प्रतिशत उपलब्धि के साथ सूबे में तीसरे नंबर पर व मंडल में पहले पायदान पर है। देवरिया सूबे में 63 वें नंबर, गोरखपुर 50 व कुशीनगर सबसे पीछे 63 वें पायदान पर है। संवाद