फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिलाधिकारी और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 को संपन्न कराए जाने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बृहस्पतिवार को केंद्रों का निरीक्षण किया। जीएसवीएस इंटर काॅलेज, महराजगंज इंटर काॅलेज महराजगंज का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान परीक्षा कक्ष, निगरानी के लिए लग रहे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई। इसमें बच्चों के प्रवेशद्वार व जांच की व्यवस्था को भी देखा गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन फाॅर्म का पंजीकरण किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति फाॅर्म में लगने वाले प्रपत्रों को देखा। बच्चों की समस्या से भी अवगत हुए बच्चों ने किसी प्रकार की समस्या होने से इनकार किया। 12 अक्तूबर को होने वाली पीसीएस परीक्षा की दोनों पालियों में जीएसवीएस में 480, जवाहरलाल नेहरू पीजी काॅलेज में 960 व महराजगंज इंटर काॅलेज में 384 परीक्षार्थी शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें