फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेना में नाैकरी दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट से जालसाजी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में पढ़ने वाली एनसीसी कैडेट फायरिंग की ट्रेनिंग करने गई थी। जहां पर जालसाजों ने उसे सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में ले लिया। इतना ही नहीं जालसाजों ने कैडेट को बकायदा सेना की तरह प्रक्रिया कराकर वर्दी भी पहना दी। उसके बाद कैडेट से 2.70 लाख रुपये की डिमांड कर घर भेज दी।
विज्ञापन

वहीं कैडेट को सेना की वर्दी में देख परिजनों के साथ ही लोगों में खुशी का माहौल हो गया। लेकिन जब मामले की सच्चाई सामने आई, तो लोग दांतों तले अंगुली काटने के लिए मजबूर हो गए। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित कैडेट की तहरीर पर दो जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के डोमा कांटी निवासी नगमा 10 अगस्त को मठलार सलेमपुर एनसीसी के प्रशिक्षण में फायरिंग की ट्रेनिंग करने गई थी। जहां पर फायरिंग करने आए एक शख्स से नगमा की मुलाकात हुई। वहीं नगमा सेना में भर्ती होने की लालच में शख्स के झांसे में आ गई। हैरान करने की बात यह हैं कि ट्रेनिंग कर घर लौटी कैडेट को जालसाजों ने सेना भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने के लिए राजस्थान के पुष्कर तक ले गए थे। जहां उसकी ट्रेनिंग हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मामले में कैडेट नगमा की तहरीर पर आरोपी धीरज कुमार और अंगद मिश्रा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें