फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला अस्पताल को मिले ईएनटी सर्जन तो महिला अस्पताल में दो डॉक्टर तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
कान का इलाज करने में नहीं होगी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन की तैनाती हुई है। वहीं महिला अस्पताल में दो डॉक्टरों को तैनात किया गया है। मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए सुविधाओं को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। अब लोगों को कान का इलाज कराने के लिए निजी चिकित्सकों के पास नहीं जाना पड़ेगा।

जिला अस्पताल में कान रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध कुमार की तैनाती हो चुकी है। प्रत्येक दिन उनकी ओपीडी में 100 से 150 मरीजों की भीड़ हो रही है। चेहरी गांव के नरेंद्र ने बताया कि कान में समस्या थी, जिला अस्पताल में आकर इलाज कराया, अब समस्या नहीं हो रही है। इसी तरह से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश प्रताप सिंह भी आ चुके हैं। अब जिला अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। इसी तरह से ईएमओ डॉ. अकीब मुतजबा, डॉ. बी. रितेश के अलावा चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. शाहिद अंसारी भी सेवा दे रहे हैं। इसी तरह से महिला अस्पताल में डॉ. अंवेंशिका और डॉ. सुषमा की तैनाती की गई है। एक अन्य डॉक्टर की भी तैनाती हुई है, लेकिन उन्होंने अभी कार्यभार नहीं ग्रहण किया है। महिला और जिला अस्पताल दोनों में सात डॉक्टरों की तैनाती की गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीज को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रत्येक दिन 800 से अधिक की भीड़ होती है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के आ जाने से मरीजों को इलाज में सुविधा हो रही है। मरीज को बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। आने वाले दिनों में अस्पताल में अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
-डॉ. एके भार्गव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें