फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेलवे स्टेशन पर गंदगी देख नाराज हुए निदेशक स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की दी नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्टेशन निदेशक गोरखपुर रतनदीप गुप्ता रविवार को नगर स्थित रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण करने नौतनवा पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर में मौजूद समस्त कक्षों एवं परिसर, गुड्स यार्ड आदि स्थलों का मुआयना करते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर नाराजगी व्यक्त कर जिम्मेदारों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की नसीहत दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कुछ यात्रियों ने परिसर में हमेशा गंदगी फैले रहने की समस्या बताई। इसके बाद रेलवे निदेशक ने स्थानीय रेलवे अधिकारियों को नगर पालिका को पत्र भेजने के निर्देश दिए। वहीं रेलवे से जुड़कर कार्य करने वाले व्यवसायियों ने क्षतिग्रस्त यार्ड एवं पथ प्रकाश की समस्या पर ध्यान आकृष्ट करा उसका समाधान कराने की मांग की। निदेशक ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही उसका निदान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें