फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 15 वर्ष पुरानी बाइक का संचालन बंद कराएगा विभाग

Mon, 10 Mar 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एक अप्रैल से 15 वर्ष से अधिक पुरानी बाइक का संचालन बंद कराने के लिए विभाग अभियान शुरू करेगा जो 15 अगस्त 2025 तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

15 वर्ष से पुरानी बाइकों का अंतिम बार पंजीकरण एआरटीओ में 2023 तक हुआ। अब इसी रिकॉर्ड के सहारे विभाग पुराने वाहनों का संचालन बंद कराएगा। इसके लिए पुराने बाइक संचालकों को विभागीय लाभ बताकर बाइक स्क्रैप के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनपद में 823 वाहन ऐसे हैं जो 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं। 2023 में अंतिम बार इनका री रजिस्ट्रेशन विभाग ने किया था। अब इसे ही आधार मानकर अभियान चलाया जाएगा। 15 वर्ष से अधिक पुरानी बाइक को स्क्रैप करने पर वैल्यू की सात फीसदी धनराशि, स्क्रैप सर्टिफिकेट से नई बाइक खरीदने पर वैल्यू मूल्य पर 10 प्रतिशत छूट, रजिस्ट्रेशन शुल्क माफी के लाभ के साथ रोड टैक्स में 15 से 25 प्रतिशत तक छूट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें