फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूल वाहनों की गति पर विभाग की नजर

Tue, 15 Apr 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वाहनों में बीएलटीडी (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) लगाई जाएगी। इसकी मदद से वाहनों की रफ्तार पर विभागीय नजर होगी।
विज्ञापन

क्रियान्वयन के लिए राज्य परिवहन आयुक्त का पत्र आया है जिसमें राष्ट्रीय परिवहन मंत्रालय की इस गतिविधि का उल्लेख है। शुरुआती चरण में विभाग 900 से अधिक स्कूल बसों में इसे लगवाने की तैयारी में है, जिसके लिए स्कूल प्रबंधन को पत्र जारी किया जाएगा। सड़क दुर्घटना में कमी लाने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। विशेषज्ञों अधिकतर दुर्घटना के लिए अधिक गति होना पाया। अब गति पर नियंत्रण के लिए प्रयास शुरू किए जाएंगे। वाहनों में ट्रैकिंग डिवाइस लगाई जाएगी, जिसकी मानिटरिंग एनआईसी से होगी। साथ ही नियम तोड़ने पर संबंधित वाहन जहां से पंजीकृत होगा वहां कार्रवाई के लिए निर्देश भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें