फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कस्तूरबा स्कूलों में शिक्षा के साथ सुरक्षा भी होगी मजबूत, भेजेंगे सेफ्टी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। हाथरस कस्तूरबा स्कूल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना के बाद शासन सतर्क हो गया है और प्रदेश के सभी कस्तूरबा स्कूलों की सेफ्टी जांच अनिवार्य कर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा ने इस संबंध में सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर अक्तूबर माह में ही विस्तृत सुरक्षा रिपोर्ट भेजने को कहा है। यह रिपोर्ट बीएसए, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, समग्र शिक्षा, डायट प्राचार्य, आईटीआई नोडल प्राचार्य की संयुक्त टीम करेगी।
जांच के बाद रिपोर्ट सीडीओ के माध्यम से राज्य कार्यालय भेजी जाएगी। रिपोर्ट में स्कूल की समग्र सुरक्षा स्थिति का उल्लेख करना अनिवार्य होगा। इसमें डिजिटल स्मार्ट क्लास रूम, आवासीय भवन, प्रत्येक कक्षा-कक्ष, रसोईघर, विद्युत वायरिंग, अग्निशमन यंत्र, निकास द्वार और परिसर की बाउंड्रीवॉल की स्थिति की बिंदुवार जानकारी देनी होगी। साथ ही खामियां मिलने पर सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार कराना होगा।
विज्ञापन

जनपद में 13 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 1300 बालिकाएं आवासीय शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। इन विद्यालयों में बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। शासन के निर्देश के बाद विभाग ने सभी केजीबीवी की जांच की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि छात्राओं की सुरक्षा में किसी चूक की आशंका न रहे।
विज्ञापन

बोले अधिकारी
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की सुरक्षा ऑडिट राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर किया जाना है। शीघ्र ही ऑडिट टीम गठित कर दी जाएगी।
- सुरजीत कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें