फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाढ़-भूस्खलन से फीका पड़ा सोनौली में त्योहार पर कारोबार, नेपाली ग्राहक घटेर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की मार सोनौली के दशहरा कारोबार पर भी पड़ी है। त्योहार पर नेपाली ग्राहकों से गुलजार रहने वाले बाजार में इस बार अपेक्षित भीड़ नहीं दिखी। बेलहिया, भैरहवा, लुंबिनी, बुटवल, पोखरा और नारायणघाट तक से खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों की संख्या घटने से व्यापारियों को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन

दशहरा पर सोनौली के बाजार में कपड़े, जूते और घरेलू सामान की खरीदारी के लिए नेपाली ग्राहकों की भीड़ उमड़ती थी। इस बार नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से आवागमन प्रभावित होने के कारण दूर-दराज के खरीदार कम पहुंचे। वहीं, ग्राहकों की घटती क्रय शक्ति और ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन ने भी कारोबार की रफ्तार धीमी कर दी है।
व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि सोनौली के बाजार में नेपाल के दूर-दराज के शहरों से ग्राहक खरीदारी करने आते थे। बाढ़ और भूस्खलन से पैदा हुई दुश्वारियों ने इस बार दशहरा की रौनक फीकी कर दी। ग्राहकों की कम आमद का असर सीधे कारोबार पर पड़ा है।
विज्ञापन

सोनौली व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद से लोगों की आमदनी और खर्च करने की क्षमता प्रभावित हुई है। पहले त्योहारों पर लोग खुलकर खरीदारी करते थे। सीमा पर कस्टम जांच की सख्ती व ऑनलाइन कारोबार भी बिक्री को प्रभावित कर रहे हैं।ल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें