बाला छत्र घाट पर गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे युवक का शव रविवार को बरामद हुआ। शनिवार को तीन बजे मेदनीपुर गांव के नरायन टोला निवासी मिंटू सिंह (18) अपने दोस्तों के साथ गांव से गणेश मूर्ति विसर्जन करने बाला छत्र घाट गए थे।
विसर्जन के दौरान नदी में नहाते समय वे डूब गए। रविवार दोपहर 12 बजे स्थानीय ग्रामीणों व एनडीआरएफ टीम की मदद से शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।