फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 12 Jul 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कस्बे के वार्ड नंबर 15 में शुक्रवार को दिन में करीब दो बजे माया जायसवाल का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

फरेंदा कस्बा के वार्ड नंबर 15 निवासी दुर्गा जायसवाल के घर कोई मांगलिक कार्यक्रम था। घर के लोग उसी की तैयारी में जुटे थे। उसी दौरान जानकारी मिली कि उनकी पत्नी माया जायसवाल (35) कमरे में फंदे से लटकी हैं। परिजन तत्काल उसे उतारकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मायका पक्ष मेंहदावल संतकबीरनगर से पिता, मां व भाई के साथ तमाम रिश्तेदार मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

सभी लोग महिला को प्रताड़ित करने व हत्या का आरोप लगा रहे थे। महिला की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी। उसका कोई बच्चा नहीं था। सूचना पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें