फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बादलों की छांव में गुजरा दिन, मौसम रहा सामान्य

Fri, 20 Feb 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद में बुधवार को दिनभर आसमान में बदली और हल्की धुंध का असर बना रहा। हालांकि, तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई, फिर भी धूप नहीं निकलने से लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होता रहा।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगामी 24 घंटों के दौरान हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि वर्षा होने के कोई आसार नहीं हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। तापमान के इस अंतर के कारण रात में हल्की नरमी महसूस की गई, जबकि दिन में धूप की कमी से हल्की ठंडक बनी रही।
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 88 प्रतिशत और न्यूनतम 62 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे वातावरण में नमी का स्तर अपेक्षाकृत अधिक बना हुआ है। सुबह के समय हल्की धुंध या कुहासा बनने की संभावना बनी रह सकती है। हवा की गति 1.7 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई तथा दिशा दक्षिणी-पश्चिमी रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी समय में हवा सामान्य गति से पूर्वी अथवा पश्चिमी दिशा में चल सकती है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्र का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियां रबी फसलों के लिए अनुकूल हैं, हालांकि अधिक नमी के कारण किसानों को फसलों में रोगों की निगरानी रखने की सलाह दी गई है। फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है और किसी प्रकार की वर्षा या तेज हवाओं की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें