फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खतरा बरकरार... रिहायशी इलाकों में घरों के ऊपर गुजर रहे हाईटेंशन तार

विज्ञापन
खोन्हौली में तार न हटने से नहीं लग सका छत। 
विज्ञापन
निचलौल तहसील के खन्हौली में हादसे की आशंका, दावत दे रही 11 हजार वोल्ट की तार
विज्ञापन

शुक्रवार को निचलौल में एक बच्चे की हो गई थी मौत, सिसवा बाजार में गंभीर रूप से झुलस गया था किशोर
महराजगंज। रिहाइशी इलाकों में घरों के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज तार से लोग दहशत में हैं। शुक्रवार को हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से निचलौल के बंदी विशनपुरा गांव में एक बच्चे की मौत और सिसवा बाजार में एक किशोर के झुलसने की घटना से लोगों की चिंता बढ़ गई है। आरोप है कि कई बार गुहार लगाने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शनिवार की पड़ताल में पता चला कि निचलौल तहसील के खोनहौली में 11 हजार हाईटेंशन विद्युत तार गुजर रहा है। वहीं सिसवा में भी आबादी के बीच से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। फरेंदा में स्कूल में ही बिजली का पोल लगाया गया है। जबकि नौतनवा में भी एक स्कूल के गेट पर ही पोल लगा मिला। इस पोल के तार स्कूल परिसर में लगे पेड़ों से छूते हुए गुजर रहे हैं। इस तरह के हाईटेंशन तारों की वह से कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने इन तारों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा खोनहौली में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन ग्रामीणों के लिए खतरा बनी हुई है। गांव के कई घरों के ऊपर और बेहद करीब से गुजर रही यह लाइन हर दिन हादसे की आशंका पैदा कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली निगम उदासीन बना हुआ है। हालात यह है कि लोग अपने ही घरों की छत पर जाने से डर रहे हैं और बच्चों को बाहर खेलने तक से रोकते हैं।
हाल ही में गांव निवासी नरसिंह गुप्ता का बेटा अवनीश हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजन अभी भी उसका इलाज करा रहे हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग ने तारों को हटाने या सुरक्षित दूरी पर कराने की व्यवस्था नहीं की तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
गांव निवासी राधेश्याम शर्मा के मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण वह अपने घर पर छत तक नहीं डलवा पा रहे हैं। परिवार जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पोस्ट ऑफिस से सेवानिवृत्त कर्मचारी रामकिशुन गुप्ता ने बताया कि उनके घर के बीचों-बीच से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। हर दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दी गई लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला।
ग्रामीणों अध्या प्रसाद गुप्ता, राजेश कसौधन, प्रमोद कसौधन, हृदेश, मुन्ना, रमेश गुप्ता, हरिद्वार महेन्द्र पटेल, योगेन्द्र प्रजापति, सुनील पटेल आदि लोगों का कहना है कि गांव में बड़ी संख्या में आबादी के बीच से गुजर रही यह लाइन कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। लोगों ने प्रशासन और बिजली निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर हाईटेंशन तारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया जाए।
वर्जन
विद्युत विभाग की उदासीनता के कारण परिवार हर दिन खतरे के साए में जीने को मजबूर है। घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण हमेशा भय बना रहता है। तेज हवा या बारिश के समय स्थिति और भयावह हो जाती है।
-रामनिवास गुप्ता, खोन्हौली
..................
मकान की छत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। कई बार अप्रिय घटनाओं का सामना करना पड़ चुका है। डर के कारण परिवार का कोई सदस्य छत पर नहीं जाता। छोटे बच्चे हमेशा निगरानी में रहते हैं, क्योंकि जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
-श्रीनिवास गुप्ता खोन्हौली
...............
नहीं हटाया विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजरा बिजली का तार

नौतनवा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोरिया बाजार में विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजरा विद्युत तार खतरे का सबब बना हुआ है। प्रधानाध्यापक ने कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों को शिकायत की लेकिन विद्युत तार हटाया नहीं गया। नौतनवा क्षेत्र के खोरिया बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के ऊपर से विद्युत तार ले जाया गया है। इस विद्यालय में 256 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। कई बार शिकायत के बावजूद भी विद्युत विभाग ने तार नहीं हटाया। गत अप्रैल माह में विद्युत तार टूट कर गिर गया था। सुबह विद्यालय बच्चे पहुंचे तो देखा गिरा हुआ था। संयोग था कोई घटना नहीं हुई। प्रधानाध्यापक ने विद्युत कर्मियों को सूचना दी, तब जाकर तार को जोड़ा गया। मगर हटाने का कोई उपाय नहीं किया गया। प्रधानाध्यापक मुंशी प्रसाद ने बताया कि विद्युत तार विद्यालय परिसर से होकर गुजरा है। एसडीओ विद्युत और उच्चाधिकारियों को भी सूचना दी गई है, मगर अब तार हटाया नहीं गया। संवाद
विद्यालय के ऊपर से नहीं हटाया जा सका तार

ठूठीबारी। विद्युत उपकेंद्र ठूठीबारी अंतर्गत विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार को विभाग ने तीन विद्यालयों के ऊपर गुजरे तार को हटवा दिया है। एक विद्यालय से अभी तक नहीं हटाया गया है। ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्र जेई रजनीश गोंड ने बताया कि नौतनवां क्षेत्र के मनिकापुर, नरायनापुर, विसुनपुरा प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से गुजरा तार हटा दिया गया है जबकि डीजल कील्लत की वजह से ठूठीबारी निचलौल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय छत के ऊपर से तार नहीं हटाया जा सका है डीजल उपलब्ध होते ही उसको भी हटवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

104 विद्यालयों ने तार हटाने के लिए किया था आवेदन
फरेंदा। फरेंदा क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों में कुल 34 विद्यालयों में से 29 विद्यालयों के आसपास की बिजली के तार को दूर शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं कुछ स्थानों से लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य प्रगति पर है। जल्द ही समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि निजी विद्यालयों को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है कि शीघ्र पैसा जमा कर दें जिससे कि बिजली के तार को हटाया जा सके। अधिशासी अभियंता ई.चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि जिले में 104 विद्यालयों के करीब 70 लाख रुपये जमा थे। जिसमें 95 विद्यालय के परिसर से तार का हटा दिया गया है। अन्य का कार्य प्रगति पर है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें