महराजगंज। कृषि विभाग कृषि लागत कम करने के साथ उपज को बेहतर करने के लिए किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने के लिए प्रेरित कर रहा है। अब विभाग की ओर से हर ब्लॉक में ड्रोन वाली दीदी की व्यवस्था की जाएगी। जो खेतों में कीटनाशक और उर्वरक का छिड़काव कर फसल को न सिर्फ सुरक्षित करेंगी बल्कि अन्य को भी ड्रोन संचालन में पारंगत करेंगी।
विभाग की ओर से सदर विकास खंड में आजीविका समूह की दो महिलाओं को ड्रोन देकर ड्रोन वाली दीदी परिकल्पना की मुहिम शुरू कर दी है। अब हर ब्लॉक में एक ड्रोन वाली दीदी तैनात की जाएगी। पांच विकास खंडों में चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ड्रोन का उपयोग कीटनाशक व उर्वरक छिड़काव में बढ़ गया है। ड्रोन के मदद से छिड़काव काफी कम समय में बेहतर तरीके से होता है। एक हेक्टेयर में अगर किसान दवा व उर्वरक का छिड़काव कराते हैं तो उन्हें कम से कम दो मजदूरों को पूरे दिन की मजबूरी पर रखना पड़ता है जिसमें कम से कम 500 से अधिक खर्च होते हैं। इतने ही भूभाग पर ड्रोन से महज एक घंटे में ही छिड़काव किया जा सकता है और खर्च भी 100-150 रुपये ही पड़ेंगे। ड्रोन वाली दीदी से कीटनाशक और उर्वरक छिड़काव के लिए किसान मदद ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें हेक्टेयर के हिसाब से शुल्क देना होगा। बांसपार बैजौली की कुंती व बड़हरा राजा की सीरमती को कृषि विभाग ने एक-एक ड्रोन उपलब्ध कराया है। इन दोनों ने संचालन की ट्रेनिंग भी बिहार से प्राप्त कर लिया है। अब इनकी मदद से हर ब्लॉक में ड्रोन वाली दीदी को प्रशिक्षण दिलाकर आजीविका समूह की महिलाओं को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा और विभाग उन्हें निशुल्क ड्रोन की उपलब्धता भी तय करेगा। उप कृषि निदेशक के निर्देश पर लक्ष्मीपुर, नौतनवां, निचलौल, सिसवां और मिठौरा में समूह चयन प्रारंभ हो चुका है। अन्य ब्लाॅकों में भी यह प्रक्रिया शीघ्र प्रभावी होगी।
-
सदर ब्लॉक में आजीविका समूह की दो महिलाओं को ड्रोन उपलब्ध कराया गया है जिसमें पांच लाख रुपये का खर्च आया है। सीडीओ अनुराज जैन की पहल पर इसे सभी विकास खंडों में प्रभावी किया जाएगा। पांच ब्लॉक क्षेत्रों में समूह चयन का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
वीरेंद्र कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक, महराजगंज
बीसलपुर के एक बूथ पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते सीएचसी अधीक्षक चिकित्सक लेखराज गंगवार।संवाद
बीसलपुर के एक बूथ पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते सीएचसी अधीक्षक चिकित्सक लेखराज गंगवार।संवाद
बीसलपुर के एक बूथ पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते सीएचसी अधीक्षक चिकित्सक लेखराज गंगवार।संवाद
बीसलपुर के एक बूथ पर बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते सीएचसी अधीक्षक चिकित्सक लेखराज गंगवार।संवाद