फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सारस को भा रही सोहगीबरवा की आबोहवा

Thu, 20 Feb 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग की आबोहवा सारस को खूब भा रही है। इस बार शीतकालीन गणना में 353 सारस देखे गए। वन विभाग की ओर से वर्ष में दो बार सारस की गणना कराई जाती है। एक गीष्मकालीन व एक शीतकालीन।
विज्ञापन

दिसंबर माह में शीतकालीन सारस गणना में सेंचुरी क्षेत्र में कुल 353 सारस देखे गए हैं, जिनमें 300 वयस्क और 53 बच्चे शामिल हैं। जिले के सात रेंज से आए आंकड़े बता रहे हैं कि यहां सारस की संख्या बढ़ रही है। विभाग की ओर से दिसंबर माह में सात रेंजों में 51 स्थानों पर यह गणना कराई। लक्ष्मीपुर रेंज में 80 बडे और चार बच्चे मिले। दक्षिणी चौक रेंज में 36 बडे और 4 बच्चे मिले। निचलौल में 37 बच्चे और 7 बच्चे शामिल हैं। मधवलिया रेंज में 46 बड़े और 16 बच्चे शामिल हैं। पकड़ी रेंज में 45 बडे और 12 बच्चे मिले। उत्तरी चौक रेंज में 52 बडे और 5 छोटे बच्चे हैं। शिवपुर में चार बड़े सारस दिखाई दिए हैं।
सोहगीबरवां के लक्ष्मीपुर में सबसे अधिक सारस
लक्ष्मीपुर रेंज में सबसे अधिक 84 सारस हैं। इसमें चार बच्चे शामिल हैं। इस रेंज में सारस को अधिक बेहतर साबित हो रहा है तभी तो यहां इनकी संख्या अधिक है। वहीं सबसे कम शिवपुर रेंज में 4 सारस देखे गए हैं। प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे ने बताया कि सारस की संख्या सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग में बेहतर है। इन पक्षियों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें