फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीएचसी में अब खांसी के मरीजों को कप सिरप भी मिलेगी

Thu, 20 Feb 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब खांसी के मरीजों को कप सिरप की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें सैकड़ों मरीज विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अब तक मरीजों को खांसी की दवा उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। आरोग्य मेले में आने वाले कई मरीजों की शिकायत रहती है कि खांसी की समस्या होने पर उन्हें उचित दवा नहीं मिल पाती है।
अस्पताल में अन्य जरूरी दवाएं तो मिलती हैं, लेकिन खांसी के लिए कप सिरप की उपलब्धता न होने से मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है। खासकर ग्रामीण इलाकों के मरीजों को दिक्कत होती है। इसकी जानकारी होने पर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने यह सुविधा उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में दवाओं की उपलब्धता को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। मरीजों की जरूरतों को देखते हुए अब सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कप सिरप उपलब्ध रहेगा। इससे खांसी के मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-डॉ. श्रीकांत शुक्ला, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें