फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है : पंकज

Sun, 07 Jan 2024 07:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री का यह सपना ही की हर गरीब तक हर घर तक उनकी योजनाएं पहुंचे, जिससे भारत का हर तबका खुश रहे।
विज्ञापन

उक्त बातें ग्राम सभा बासपार मिश्र में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचना चाहिए। योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचना चाहिए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश का कायाकल्प हुआ है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यूपी में जो अपराध के दम पर राजनीति करते थे वह आज घुटने टेक रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल, प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, अशोक तिवारी, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें