फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर डीएम को सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर विकास खंड के मोहनापुर ढाला फॉरेस्ट रोड से सिंहपुर थरौली तक सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महराजगंज को पत्र सौंपा है। जर्जर मार्ग के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है। इस सड़क के निर्माण से करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बीडीओ लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव ने पूर्व में बताया था कि यह मार्ग वन विभाग के अंतर्गत आता है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग शासन के संज्ञान में लाने की बात कही थी। इसके बाद वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया था। हालांकि, अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है। पत्र लिखने वालों में प्रधान रविकांत चौधरी, दिनेश, वीरेंद्र चौधरी, इरफान उर्फ जुगनी, अरविन्द कुमार, प्रधान गुलशन, नागेन्द्र यादव और प्रधान सुबराती शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें