फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रास्ते की मांग को लेकर घुटने भर पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा तिवारी के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले- जब तक रास्ता नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा
विज्ञापन


भिटौली। विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत तरकुलवा तिवारी के केवटान टोले में रास्ते के अभाव से त्रस्त ग्रामीणों ने मंगलवार को पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। 25 घरों के करीब 200 बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने घुटने भर पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करते हुए रास्ते की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के 78 साल बाद भी उनका टोला विकास से कोसों दूर है। बस्ती से मुख्य मार्ग की दूरी मात्र 100 मीटर है लेकिन आज तक कोई सरकारी रास्ता नहीं बना। मजबूरी में लोग दूसरों के खेतों की पगडंडी से आते-जाते हैं। प्रदर्शन में शामिल सनोज साहनी, भोला साहनी, सुनील साहनी, पूनम देवी, चनिया देवी, सोनिया देवी, कृपा देवी, निर्मला देवी, वंदना देवी, इंद्रावती देवी, तेतरा देवी, पुनीता देवी ने बताया कि रास्ते के लिए कई बार ग्राम प्रधान, सचिव, बीडीओ से लेकर विधायक-सांसद तक से लिखित और मौखिक गुहार लगाई गई। हर बार आश्वासन मिलता है, लेकिन सभी जमीन का अभाव है कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें