फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे में घायल हलवाई की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के करमहिया-धनखरी मार्ग पर गेहुंअना चौराहे पर बुधवार की रात एक चारपहिया वाहन ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। बृहस्पतिवार की दोपहर में उसकी मौत हो गई। मृतक शादी-विवाह व अन्य आयोजनों में खाना बनाने का कार्य करता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कमासिन खुर्द निवासी सुदर्शन यादव (40) बुधवार को गेहुंअना में एक शादी में खाना बनाने गया था। रात करीब 11 बजे वह बाइक से घर वापस जा रहा था। इसी बीच एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मारकर भाग निकला। टक्कर लगने से सुदर्शन गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र विशाल (16) व विक्रम (13) हैं। मृतक के पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। इस संबंध में एसओ राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें