फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फरियादियों ने सुनाई समस्या समाधान का मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाना कोतवाली में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मौके पर पांच प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इनको समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिले में 54 मामलों में पांच का समाधान हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की ओर से निर्देशित किया गया कि जमीन संबंधित प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीम संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण करें। ताकि फरियादियों को भटकना न पडे़ व प्रकरणों का त्वरित व न्यायपूर्ण निस्तारण हो सके। जिलाधिकारी ने जमीन संबंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करें। समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलवाकर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम निस्तारित करने का निर्देश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने थाना भिटौली में जनसुनवाई की गई। प्राप्त प्रकरणों में कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया। अवशेष मामलों के शीघ्र एवं विधिक निस्तारण के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें