फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑटो से टकराई बाइक, फूफा और दो साल के मासूम की माैत

विज्ञापन
ल्लो खास गांव में दुर्घटना के दौरान लगी भीड़।
विज्ञापन
महराजगंज/शिकारपुर। भिटौली थाना क्षेत्र के बल्लो खास गांव के पास शनिवार को ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार डेढ़ साल के बच्चे समेत दो मी मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के सुकरौली गांव के रहने वाले सत्यम अपने ससुराल महराजगंज जिले के रामपुरमीर गए थे। यहां से बाइक से अपनी सरहज नीतू व पत्नी कुंता के साथ अपने साले के डेढ़ साल के बेटे अभि को लेकर घुघली क्षेत्र में मटकोपा गांव अपने साढ़ू के घर जा रहे थे। चार लोग एक ही बाइक पर सवार थे। अभी वह बल्लो खास गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक ऑटो से अनियंत्रित होकर टकरा गए। इस हादसे में सत्यम व अभि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीतू व कुंता गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक अभि के पिता दीपक ने बताया कि तीन बेटियों के बाद अभि उनका इकलौता बेटा था, जिसकी मौत से परिवार को गहरे सदमा चला गयाा है। वहीं, सत्यम की शादी को अभी दो साल ही हुए थे। अभी उनकी कोई संतान नहीं थी। सत्यम पहले विदेश में मजदूरी का काम करते थे लेकिन हाल के दिनों में वे अपने गांव में ही बेल्डिंग का काम कर रहे थे। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें