फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूप और हवा की जुगलबंदी झुलसाती रही शरीर

Tue, 01 Apr 2025 06:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को तेज धूप के साथ हवा ने भी रफ्तार पकड़ी है। 10 किमी की रफ्तार से चली हवा ने एक बार फिर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। धूप के साथ हवा की जुगलबंदी से गर्म हवा के थपेड़े सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक महसूस किए गए।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकार्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 20 डिग्री रिकार्ड किया गया। पिछले माह से जिले के मौसम में रोजाना उतार चढ़ाव की स्थिति अप्रैल के पहले दिन भी बनी रही। दिन का तापमान 38 रहा और हवाओं ने बदन झुलसाने का कार्य किया। न्यूनतम तापमान में इजाफे से परेशानी झेलनी पड़ी।
दिन डूबने के बाद भी उमस का अहसास हुआ। तीखी धूप में हीटवेव की तपिश से साइकिल व बाइक का सफर मुश्किल रहा। ऑटो में भी जैसे-तैसे सफर करते राहगीर दिखे। दोपहर के समय लोगों को पछुआ हवा ने झुलसाने का कार्य किया।
विज्ञापन

धूप की तल्खी में राहगीरों को काफी असुविधा झेलनी पड़ी। ग्रामीण रूटों पर जहां सन्नाटा दिखा वहीं मुख्य मार्गों पर भी दोपहर के समय आवागमन कम रहा। बाहर निकले वाले गमछा, टोपी से धूप से बचाव करते व कोल्डड्रिंक व लस्सी सेवन कर गर्मी से राहत पाने के इंतजाम में दिखे।

बुधवार व बृहस्पतिवार को आसमान में बादल दिख सकते हैं, लेकिन बादलों के बाद भी उमस बनी रहेगी। तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट हो सकती है। हवा भी लगभग इतनी ही रफ्तार से प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

-डॉ. दिवाकर सिंह, भूगोल विभागाध्यक्ष, पीजी काॅलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें