हिरन का बच्चा भटक कर गांव में पहुंचा
- फोटो : अमर उजाला
कोठीभार (महराजगंज)। बृहस्पतिवार की सुबह जंगल से भटक कर गांव के करीब स्थित नहर पर आए हिरन के बच्चे को कुत्तों से बचा कर एक ग्रामीण पशु चिकित्सालय ले गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वन विभाग को सुपुर्द कर दिया।
हिमाचल छपरा निवासी पप्पू बृहस्पतिवार को सुबह गांव के पास स्थित नहर की ओर गए थे। इसी बीच उनकी नजर गेड़हरुआ जंगल से भटककर आए करीब दो माह के हिरण पर पड़ी। उसे कुत्ते दौड़ा रहे थे। पप्पू ने कुत्तों को किसी तरह से भगाकर हिरण के बच्चे को गोद में ले लिया और इसकी सूचना 100 पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस हिरण को अमडीहा स्थित पशु चिकित्सालय ले गई। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रतिभा चौहान ने प्राथमिक उपचार के बाद सूचना वन विभाग के लोगों को दी। उपचार के बाद उसे पशु चिकित्सा अधिकारी ने सूचना पर पहुंचे वन दारोगा आरडी चौधरी व वन्य जीव रक्षक आशीष कुमार सिंह के सौंप दिया। डॉ प्रतिभा ने कहा कि हिरण घायल नहीं है। कुत्तों के दौड़ाने से वह थका हुआ था। प्राथमिक उपचार के बाद वह स्वस्थ है।