फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मामा के यहां मृत मिले युवक का मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Mon, 07 Apr 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत माधोनगर के प्रदुम्न टोले पर अपने ननिहाल में आए युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका। इस कारण उसका विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजाबारी जसवल निवासी सूर्य भान सिंह शुक्रवार को अपने मामा के यहां माधोनगर के प्रदुम्न टोले पर आया था। शनिवार की सुबह उसका शव शौचालय में संदिग्ध हालत में मिला था। उसकी मामी सोनी सिंह के मुताबिक सुबह उठने के बाद व शौचालय में गया था और देर तक बाहर नहीं निकला। उसे बाहर आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर मुजुरी पुलिस चौकी को सूचना दी। दरवाजा तोड़ा तो वह अचेत पड़ा था। आनन-फानन में उसे पीएचसी पनियरा लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। इस कारण विसरा प्रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें