फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रावण दहन होते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज का ऐतिहासिक रामलीला मेला सोमवार को परंपरागत उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड नंबर सात स्थित स्वतंत्रता सेनानी नगर के रामलीला पड़ाव में 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन होते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

दोपहर बाद बैंड-बाजे के साथ प्रभु श्रीराम का रथ ठाकुरद्वारा परिसर से निकलकर रामलीला मैदान पहुंचा। यहां मेघनाद वध के बाद शाम को प्रभु श्रीराम ने रावण के पुतले का दहन किया। इसके बाद श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की झांकी नगर भ्रमण करते हुए वापस ठाकुरद्वारा परिसर पहुंची।
मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग पहुंचे। लोगों ने विभिन्न प्रकार के पकवानों, खिलौनों और झूलों का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। रामलीला समिति की ओर से सहयोग के लिए स्टॉल भी लगाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार कसौधन, कोषाध्यक्ष रूपनारायण जायसवाल, महामंत्री नटवर कुमार गोयल, महंत दिवाकर शुक्ला, अध्यक्ष राकेश जायसवाल, सभासद अनूप चौरसिया, मनोज जायसवाल और जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज निकलेगी भरत मिलाप की शोभायात्रा
रामलीला मेले के क्रम में मंगलवार शाम को भरत मिलाप का आयोजन होगा। इस दौरान शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें