फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रकम जमा करने के बाद भी बढ़ रहा कर्ज का बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बाइक खरीदने में गड़बड़ झाला अभी दूर नहीं हुआ है। पीडितों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस खामोश हो जा रही है, लेकिन कर्जदारों का दर्द बढ़ता जा रहा है। इस बार तो एजेंसी की ओर से रकम लेने का बिल भी देने की बात की जा रही है, लेकिन कुछ दिन बाद वसूली के लिए फाइनेंस कंपनी से कर्मी घर पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। बीते दिनों में भी एजेंसी से जुड़े कर्मी व एजेंसी पर केस दर्ज हुआ था। सोनौली निवासी रामजन्म ने फरेंदा से बाइक खरीदी। ऋण जमा करने के लिए कर्मियों ने दबाव बनाया तो वह सन्न रह गए। उन्हें एक झटके पूरा खेल समझ में आ गया। रामजन्म ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर अमित ऑटोमोबाइल, सोनौली रोड, फरेंदा के मालिक अमित कुमार, कर्मचारी संदीप पांडेय और राकेश यादव पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। रामजन्म ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने सात मार्च 2025 को अमित ऑटोमोबाइल से हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक नकद रुपये देकर खरीदी थी।
विज्ञापन

उन्होंने 80,824 रुपये का भुगतान किया, जिसमें 78,366 रुपये गाड़ी की कीमत और शेष राशि रजिस्ट्रेशन और हेलमेट (1,450 रुपये) के लिए थे। रामजन्म का दावा है कि उन्होंने गाड़ी पर कोई लोन या फाइनेंस लिया। कुछ महीनों बाद, उन्हें हीरो फिनकॉर्प लिमिटेड से फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनकी गाड़ी की किस्त बकाया है। रामजन्म ने जवाब दिया कि उन्होंने गाड़ी नकद खरीदी थी, फिर भी कंपनी के कर्मचारी उनके घर पहुंचे और दावा किया कि गाड़ी फाइनेंस पर ली गई है। जांच करने पर उन्हें पता चला कि अमित ऑटोमोबाइल ने उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर हीरो फिनकॉर्प लिमिटेड के नाम से फर्जी लोन एग्रीमेंट तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें