फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुल अधूरा होने से 40 हजार की आबादी परेशान

विज्ञापन
अधूरा पड़ा पुल का निर्माण।
विज्ञापन
महराजगंज। झुलनीपुर से चंदा गुलरभार के पूर्वी नहर पर लोगों को छह माह से पुल का काम पूरा होने का इंतजार है। क्षेत्र की करीब 40,000 की आबादी को खेत, बाजार व निचलौल कस्बे तक पहुंचाने के लिए आठ किमी का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। अगर यह पुल बना होता तो क्षेत्रवासियों की दुश्वारियां कम हो जाती।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, निचलौल क्षेत्र के झुलनीपुर से चंदा गुलरभार के पूर्वी नहर पुल बनाया जाना है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसके लिए 20 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है।
क्षेत्र रहने वाले रामप्रसाद ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब पांच महीने पहले जर्जर पुल को तोड़कर नए पुल का निर्माण शुरू कराया गया था। भेड़ीयारी, कटान टोला, गोसाईपुर, मिश्रवलिया, बैठवलिया, बढ़या, गेंडहवा के अलावा कई गांवों के लोगों में उम्मीद जगी की अब कुछ दिनों के बाद राह आसान हो जाएगी लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता और ठेकेदार की मनमानी से अभी तक पुल निर्माण अधूरा पड़ा है। जिम्मेदारों से कई बार शिकायत के बाद भी पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ। लोगों ने बताया कि अगर पुल नहीं बना तो निचलौल तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

पुल का कार्य अधूरा है। ठेकेदार ने पुल के निर्माण स्थल पर शटरिंग का सामान रखा था लेकिन वह चोरी हो गया। इसके बाद से पानी भर गया। ठेकेदार से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें