फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के वीर बहादुर नगर मोहल्ले में मंगलवार को एक युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वीर बहादुर नगर वार्ड नंबर 24 निवासी जैनब (18) घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर बाद जब उसका भाई सुल्तान घर पहुंचा तो उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा तो जैनब का शव फंदे से लटका था। यह देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि युवती की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। परिजनों की ओर से किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें