कोल्हुई। थाना क्षेत्र के जिगिनिहा में देसी शराब की दुकान के पास एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की पहचान पवन कुमार, ग्राम सेमरहना, थाना कोल्हुई के रूप में हुई।
स्थानीय लोग पहले यह समझ रहे थे कि यह सोया हुआ है, मगर काफी देर तक उसके शरीर में कोई हरकत न देख लोगों ने जब नजदीक जाकर देखा तो उसके मुंह से झाग निकली हुई थी और सांस भी नहीं चल रही थी। इस पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करवाने में जुट गई। थोड़ी देर में युवक के घर वाले भी पहुंच गए और उसकी पहचान कर बताया कि वह शाम को घर से निकला था। पूरी रात खोजबीन की गई, लेकिन कही पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष कोल्हुई अरविंद सिंह के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चल सकेगी। संवाद