फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गांव के सिवान में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव

Sat, 12 Jul 2025 05:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल छत्रपति शिवाजी नगर वार्ड के सिवान में एक युवक का शव नग्न अवस्था में मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के अकटहवा टोला निवासी आकाश (25) दिहाड़ी मजदूरी करता था। पिता विजय सिंह की मौत हो चुकी है। मां गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के एक मंदिर पर रहती है। बड़ा भाई टिंकू दो साल पहले विदेश गया है। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे खेत की ओर गए ग्रामीणों ने नग्न अवस्था में पड़े आकाश का शव देखा।
शव की हालत देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसके कपड़े इधर-उधर बिखरे पड़े थे। शव के बगल में फेस क्रीम, तंबाकू की पुड़िया व डाटा केबल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

शव जहां बरामद हुआ, वहां से युवक का घर लगभग एक किलोमीटर दूर है। मुंह के रास्ते झाग निकली हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें