फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 13 Mar 2025 05:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। थाना क्षेत्र के मिठौरा में संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में एक युवक का फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मिठौरा जंगल निवासी मोनू साहनी (30) 12 मार्च को गांव में हो रहे यज्ञ को देखकर आया और घर के एक कमरे में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। वह प्रतिदिन गांव में हो रहे यज्ञ को देखकर समय से घर आ जाता था, लेकिन घटना के दिन जब देर रात तक वह घर नहीं आया तो परिजन उसको ढूंढने लगे। काफी तलाश के बाद परिजनों को घर का एक कमरा अंदर से बंद होने पर संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो मोनू का शव फंदे से लटका था। मोनू की 10 वर्ष पूर्व गुड़िया से शादी हुई थी। घटना से कुछ दिन पहले पति से अनबन के कारण पत्नी गुड़िया अपने मायके चली गई। घटना की सूचना पाकर उसकी पत्नी घर पहुंची तो पति की लाश देखकर फफक कर रोने लगी। मृतक के दो छोटे-छोटे बेटे हैं। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने तहरीर मिलने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें