फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल के ठाड़ी घाट गंडक नदी में मिला व्यापारी का शव

Mon, 07 Apr 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। नेपाल के त्रिवेणी नदी में कूदे ठूठीबारी कस्बे के व्यवसायी का शव 18 घंटे बाद 12 किमी दूरी ठाड़ी घाट पास गंडक नदी में उतराता हुआ मिला। उनको नदी में कूदने के कारणों के बारे में परिजन सटीक जानकारी नहीं दे रहे हैं। चर्चा है की पारिवारिक कलह आत्महत्या का कारण है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी के व्यवसायी राम लखन अग्रहरि शनिवार को नेपाल के त्रिवेणी संगम गए थे। शाम को त्रिवेणी गंडकी नदी पर बने पुल पर अपना चप्पल निकाल गंडक बैराज के फाटक नंबर 26 और 27 के बीच छलांग लगा दी। यह देख लोगों ने शोर मचाते हुए घटना की सूचना नेपाल पुलिस और एपीएफ को दी। नेपाली एपीएफ के एसआई बाल बहादुर थापा और त्रिवेणी चौकी के हवलदार ललित यादव घटना स्थल पहुंच खोजबीन शुरू कर दी। घटना के 18 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को गोताखोरों ने स्टीमर की मदद से व्यवसायी का शव त्रिवेणी बैराज से लगभग 12 किलोमीटर दूर बिहार पिलर के ठाढ़ी घाट के पास बरामद किया। शव मिलने से परिजनों में चीख पुकार मच गई है। नेपाल पुलिस के एसआई बाल बहादुर थापा ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, परिजन घटना को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं बोल रहे हैं। चर्चा है कि रामलखन बीते कुछ दिनों से परेशान थे। पारिवारिक समस्या को लेकर परेशान होने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें