फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कटहरी खुर्द में अधेड़ का शव मिला, हड़कंप

Mon, 03 Nov 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी बाजार स्थित देसी शराब की दुकान के पास रविवार की सुबह करीब 50 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। लोगों का कहना है कि शनिवार की रात अधेड़ को देसी शराब की दुकान के पास देखा गया था।
विज्ञापन

रविवार की सुबह देसी शराब की दुकान से कुछ दूर पर अधेड़ का शव मिला। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव की पहचान पवन पांडेय निवासी चिउटहा थाना सिंदुरिया के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें