नौतनवा। भाजपा की सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की हितैषी है। इन्हें गरीब, मजबूर, किसान और नौजवान किसी से कोई लेना-देना नहीं है। वोट की राजनीति के लिए यह सिर्फ किसानों, नौजनवानों और महिलाओं का हमदर्द होने का दिखावा करते हैं।
यह बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम सभा गंगवलिया में आयोजित किसान गोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबंधित करते हुए कहीं। उन्होंने आगे कहा कि इस शासन में आज किसानों को दर-दर की ठोकरें ही खानी पड़ रही हैं। समय पर न तो खाद मिल रही है और न ही बीज मिल पा रहा है। मेहनत से उगाई गई फसल को भी किसान औने-पौने दामों पर बेचने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं इधर एक महीने से गैस, डीजल और पेट्रोल की किल्लत से भी लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जनता सदैव सर्वोपरि रही और लोगों को कभी ऐसी परिस्थितियों का सामना भी नहीं करना पड़ा था।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव केसी पांडेय ने किया। इस दौरान विनोद सिंह, कपिल देव शुक्ला, राजन शुक्ल, इंद्रेश चौधरी, हरिराम मौर्य, दिग्विजय सिंह, सदरे आलम, सिद्दीक खान, चंद्रभान चौधरी, नसरुद्दीन खान, गजेंद्र जायसवाल, बृजमोहन प्रसाद, रितेश सिंह, संजय जायसवाल, आनंद मौर्य, बृजेश यादव, राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे। संवाद