फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाबा साहेब को दिया गया भारत रत्न उनके योगदान का सच्चा राष्ट्रीय सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने विकास खंड घुघली के सभागार में गोष्ठी का किया आयोजन
विज्ञापन

महाराजगंज। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भाजपा ने बृहस्पतिवार को घुघली विकास खंड सभागार में विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिला महामंत्री बबलू यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया।



मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में बाबा साहेब को भारत रत्न प्रदान किया गया, यह उनके योगदान का सच्चा राष्ट्रीय सम्मान था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद के सेंट्रल हॉल में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई तथा उनके जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया गया।
विज्ञापन




विशिष्ट अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों तक सत्ता में रहते हुए भी डॉ. भीम राव आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया, जबकि भाजपा सरकार ने उन्हें यह सम्मान दिलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 1952 के लोकसभा चुनाव और 1954 के भंडारा उपचुनाव में बाबा साहब को हराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। जवाहरलाल नेहरू ने खुद कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया था।
विज्ञापन




पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जनार्दन गुप्ता ने बताया कि 1952 में बॉम्बे नॉर्थ सीट पर और 1954 के उपचुनाव में कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को हराया था। हिंदू कोड बिल पर मतभेद के कारण नेहरू कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने उन्हें चुनावों में हराना अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा बना लिया था। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल, जिला मंत्री ठाकुर रौनियार, अरुणेश शुक्ला सहित कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, निहाल सिंह, गुड्डू सिंह, प्रिंस जायसवाल, संजय जायसवाल, राम कोमल चौधरी, दीनानाथ गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें